video : छात्र लड़की से कर रहा था छेड़खानी शिक्षक ने लगाई फटकार तो साथियों के साथ मिलकर कर दी शिक्षक की जमकर धुनाई 

0
15

यूपी | एक शिक्षक को लड़की के साथ हो रही बदसूलकी को रोकना महंगा पड़ गया | युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी | इतनी पिटाई की लोगों ने कि शिक्षक की हड्डी टूट गई | उन्हें  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है | यहां सोराओं नाम के इलाके में एक इंटरमीडिएट कॉलेज है | जानकारी के मुताबिक टीचर का नाम शिवबाबू पाण्डेय है | वो आदर्श जनता इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक हैं | यहां स्कूल में एक मेडिकल चेकअप कैंप लगा था | इसके लिए सोराओं कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर की एक मेडिकल टीम आई थी | इसी कैंप के दौरान एक लड़की के साथ बदसलूकी हुई | स्कूल के एक छात्र ने उस लड़की के साथ ग़लत हरकत की | इससे गुस्सा शिवबाबू ने उस लड़के को डांटा |

https://youtu.be/4FQ2yY6GXa4

बताया जाता है जिस छात्र को फटकार लगी थी , वो गुस्से में अपने गांव गया और वहां से कई लोगों की भीड़ साथ लेकर वो स्कूल वापस लौटा | ये सब पीटने के लिए शिवबाबू को खोजने लगे | उधर शिवबाबू डरकर अपने दफ़्तर में छुप गए थे | उन्होंने ऑफिस का गेट अंदर से बंद कर लिया था | लेकिन आरोपियों को शिवबाबू के दफ़्तर में छुपे होने की बात पता लग गई | उन्होंने दरवाजा तोड़ शिवबाबू को घसीटते हुए बाहर लाए | इसके बाद उन्होंने शिवबाबू की खूब पिटाई कर दी | वहां मौजूद कॉलेज के बाकी स्टाफ और कैंप के लिए आई मेडिकल टीम को भी खदेड़ा भीड़ ने | इस वारदात का एक विडियो सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर हो रहा है |

इसमें लड़कों की एक भीड़ खिड़की को तोड़कर टीचर के ऑफिस में घुसती दिखती है | फिर वो लोग शिवबाबू को पकड़कर बाहर स्कूल के आंगन में लाते हैं और डंडे, थप्पड़, घूंसे से उनकी पिटाई करते हैं | सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से भीड़ को भगाया |  शिवबाबू की शिकायत के आधार पर एक FIR लिख ली गई है |  इसमें पांच हमलावरों का नाम है |  इनके अलावा 10 के करीब अज्ञात लोगों की भी शिकायत है | आरोपियों की तलाश जारी है |