उत्तरप्रदेश वेब डेस्क / चाचा और भतीजी का रिश्ता, बाप -बेटी की तरह होता है | एक शख्स ने अपनी भतीजी को तमंचा देकर कहा कि इससे अपनी मां, भाई और बहन को मार दो | खून के रिश्तो की हत्या से सहमी भतीजी ने काफी सोचा | उसे आत्मग्लानि हुई आखिरकर उसने खुद ही सुसाइड कर लिया | सुसाइड से पहले इस लड़की ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया | आगरा से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है |

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के देवरी रोड पर निवासरत इस परिवार में मातम छाया है | बताया जाता है कि अपने पिता, चाचा और चचेरे भाईयों के उत्पीड़न से परेशान ख़ुशी नामक इस लड़की ने अपनी जान दे दी | मौत से पहले खुशी ने अपना वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा | फिर मौका पाते ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गई | मृतका के सुसाइड नोट के साथ एक तमंचा भी मिला है जिसका जिक्र मृतका ने वीडियो में किया है |

वीडियो में जिक्र के मुताबिक, ये तमंचा उसे, उसके चाचा ने दिया था और कहा था कि इससे वो अपनी मां, बहन और भाई की हत्या कर दे | सुसाइड की इस घटना का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है | वीडियो में आत्महत्या से पहले खुशी ने अपनी आपबीती बयान की है | उसने बताया कि किस तरह उसका पिता अमर सिंह, चाचा रामवीर और उसके चचेरे भाई उसका उत्पीड़न कर रहे हैं |

ये भी पढ़े : उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग की हालत नाजुक ? पत्रकार ने ब्रेन डेड बता डिलीट किया ट्वीट, देश विदेश के दूतावासों में खलबली
उधर खुशी की मौत के बाद उसकी मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है | मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या जगदीश, रामवीर और उसके पति अमर सिंह ने की है | इस मामले में पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |

आगरा सदर सर्कल के सीओ विकास जायसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए न्यूज़ टुडे से कहा कि आत्महत्या के मामले में ये जानकारी भी आई है कि मृतका का उसके माता-पिता के साथ विवाद चल रहा था | फ़िलहाल मामले की तफ्तीश जारी है |
