Saturday, September 21, 2024
HomeNationalअजीबो गरीब कारनामा, एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ा रही थी यह...

अजीबो गरीब कारनामा, एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ा रही थी यह महिला टीचर, सरकारी दस्तावेजो में हेरफेर, निकली 1 करोड़ सैलरी, मामले कि जांच शुरू 

लखनऊ वेब डेस्क / एक महिला शिक्षक ने स्कूल शिक्षा विभाग में ऐसा कारनामा किया कि कई लोग फंस गए | उसने बाबुओ के साथ मिलकर 25 स्कूलो में अपनी पदस्थापना दिखाई | अलग -अलग बैंक अकाउंट में उसकी सैलरी आती थी | किसी बाबु से नोक झोक के बाद उसने इस महिला की पोल खोल दी | उत्तर प्रदेश राज्य के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका का वेतन प्राथमिक जाँच में 1 करोड़ निकला | यह शिक्षिका प्रदेश के 25 स्कूलों में एक साथ नौकरी कर वेतन पा रही थी | ये मामला संज्ञान में तब आया जब विभाग ने शिक्षकों का डेटाबेस बनाना शुरू किया और अब विभाग ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं |

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, अब शिक्षकों का डिजिटल डेटाबेस बनाया जा रहा है | इस प्रक्रिया के दौरान केजीबीवी में काम करने वाली पूर्णकालिक शिक्षिका का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है | इस दौरान पता पड़ा की एक शिक्षिका अमेठी, अंबेडकरनगर, रायबरेली, प्रयागराज, अलीगढ़ और अन्य जिलों में एक साथ 25 स्कूलों में कार्यरत है | वह प्रत्येक स्कूलों में काम करती हुई पाई गईं |

एक डिजिटल डेटाबेस में उसकी असलियत सामने आई | यह शिक्षिका इस साल फरवरी तक का वेतन धोखाधड़ी कर विभाग से निकालने में सफल रही | शिक्षिका ने 13 महीनों तक का वेतन लगभग 1 करोड़ रुपये निकाले हैं | विभाग के मुताबिक, अनामिका शुक्ला नाम की महिला 25 स्कूलों में शिक्षिका के तौर पर काम कर रही थी |

विभाग के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार मैनपुरी जिले की मूल निवासी है | विभाग ने अनामिका को नोटिस भी भेजा है | लेकिन आरोपी शिक्षिका की ओर से कोई जवाब नहीं आया है | फिलहाल विभाग ने शिक्षिका का वेतन तत्काल रोक दिया है | विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या विभिन्न स्कूलों के वेतन के लिए एक ही या अन्य बैंक खाते का उपयोग किया गया था |

उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि मामले के खुलासे के बाद विभाग ने जांच का आदेश दिया है | उन्होंने कहा कि यह धोखाधड़ी का मामला है | शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से डिजिटल डेटाबेस पारदर्शिता के लिए बनाया जा रहा है | उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में यदि विभाग के अधिकारियों की कोई संलिप्तता है तो कार्रवाई की जाएगी |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img