
उपेन्द्र डनसेना
रायगढ़। पड़ोसी प्रांत ओडिशा की सीमा से सटे होनें के कारण छत्तीसगढ़ के सीमांत जिले रायगढ़ में धान के अवैध भंडारण तथा धान बेचने की शिकायतों तथा कार्रवाई के बीच जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने आज स्वयं अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों से 3 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया है। इसे अवैध धान भंडारण पर प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुखिया के निर्देश पर धान के अवैध कारोबार को लेकर रायगढ़ कलेक्टर ने भी सख्त निगरानी और निरीक्षण का निर्देश दिया है। और लगातार धान के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने कही न कहीं कार्रवाई लगभग हर रोज हो रही है। आज खुद कलेक्टर ने दो व्यपारिक प्रतिस्ठान में छापा मार कार्रवाई किया। खास बात ये है कि दोनो ही व्यवसायिक प्रतिस्ठान में अवैध धान भंडारण पाया गया। कलेक्टर यशवंत कुमार ने धान के अवैध भण्डारण के विरूद्ध स्वयं पुसौर के डुमरमुड़ा स्थित शिवानी बायोटेक का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान शिवानी बायोटेक के गोदाम में 7318 बोरी जिसमें 2865 क्ंिवटल धान का अवैध भण्डारण पाया गया। प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में किसी एक ही व्यापारी के पास अवैध धान का भण्डारण मिला।
साथ ही रायगढ़ फूड एण्ड होटल बिजनेस में छापामार कार्यवाही में 1005 बोरी में भरा 402 क्ंिवटल धान जप्त किया गया। उक्त मामलों में मण्डी एक्ट तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब रहे कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के मुख्य मार्गो पर पिछले कुछ दिनों से पुलिस और प्रशासन के संयुक्त टीम द्वारा दिनरात लगातार निगरानी रखी जा रही है और पिछले कुछ दिनों के दौरान हजारों क्विंटल धान अवैध परिवहन तथा भंडारण के मामले में जब्त किए जा चुके हैं तथा जब्त वाहनों की संख्या भी दर्जनों में पहुंच चुकी है।