Friday, September 20, 2024
HomeJara Hatkeमुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर मौत की रफ़्तार,ट्रक के भीतर घुस गई तेज...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर मौत की रफ़्तार,ट्रक के भीतर घुस गई तेज रफ़्तार कार,हादसे में 5 की मौत,तीन घायल,हवा में लहराती कार देखकर हैरत में राहगीर

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे में आज सुबह बड़ा हादसे होने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जाता है कि खोपोली इलाके में मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उनके मुताबिक हादसे से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खोपोली थाने की पुलिस ने न्यूज़ टुडे से कहा कि सभी मृतक पुरुष थे, जबकि तीन घायलों में एक महिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ़्तार कार पीछे से ट्रक के भीतर घुस गई। जबरदस्त टक्कर में कार उछलती हुई हवा में नजर आई। इसके साथ ही उसमे सवार सभी लोग चीखते सुनाई दिए। लोगो ने बताया कि दुर्घटना ढेकू गांव के पास हुई। कार पुणे से मुंबई जा रही थी। उसने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img