मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी तक सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया में छाई रही | लेकिन अब जहीर इकबाल के साथ उनकी नजदीकियां सामने रही हैं | दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। ज़हीर-सोनाक्षी को हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया | इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल, अभिनेता वरुण शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की स्टोरी लगाकर उन्हें ब्लॉकबस्टर जोड़ी बताया है। वरुण ने लिखा, ‘ओह हो इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी’। तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर हंसते नजर आ रहे हैं।

दोनों की केमिस्ट्री भी साफ दिखाई दे रही है। दोनों की तस्वीर देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।अब सलमान से ज्यादा उनकी चर्चा जहीर इकबाल को लेकर हो रही है |

वरुण शर्मा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में सोनाक्षी व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में बैठी हुई हैं, तो जहीर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पेंट में साथ में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। यहाँ सोनाक्षी अपनी दोस्त के साथ आगे चलती दिखाई दीं, तो जहीर उनके पीछे आ रहे थे।सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी।