Friday, September 20, 2024
HomeNationalAkola Violence: हिंसा में बदला सोशल मीडिया का विवाद, 2 पुलिसकर्मी सहित...

Akola Violence: हिंसा में बदला सोशल मीडिया का विवाद, 2 पुलिसकर्मी सहित 8 लोग हुए घायल, लगा कर्फ्यू, जानें पूरा मामला

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला में देखते ही देखते दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि ये विवाद हिंसा में बदल गया। इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर कुछ लोग शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे थे। जिसके बाद ये विवाद इतना बढ़ा कि उपद्रवियों ने शहर में जमकर पथराव किया इतना ही नहीं वाहनों को भी फूंक डाला। बढ़ती हिंसा और आगजनी को देखते हुए प्रशासन ने 3 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी। इस घटना नें दो पुलिसकर्मियों के साथ आठ लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने 26 लोगों को हिरासत में लिया है और शहर में भारी पुलिस बल तनात किया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छिड़ा विवाद
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत करने थाने पहुंची भीड़ ने उग्र होकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ अराजक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया और वाहनों में आग लगा दी। देखते ही देखते एक और समुदाय के लोग सामने आ गए, उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। हिंसक भीड़ ने ऐसा उपद्रव किया कि लोग घटना को देख सहम गए। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया। उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी
अकोला में हुई इस हिंसक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। आगजनी की घटना का भी वीडियो सामने आया है। इस घटनाक्रम को लेकर एसपी संदीप घुगे ने कहा कि अकोला शहर में दो गुटों के बीच विवाद के चलते शहर में पत्थरबाजी हुई और कुछ गाड़ियों को भी तोड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। कई जगह पर कर्फ्यू भी लगाया गया है। इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिस वाले हैं। इस मामले में अभी तक 26 आरोपियों हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img