Sunday, September 22, 2024
HomeNationalतो क्या भारत पर हमले की योजना बना रहा है चीन ?...

तो क्या भारत पर हमले की योजना बना रहा है चीन ? मल्टी नेशनल कंपनियों के भारत में रुख करने के चलते बौखलाया चीन ,  लद्दाख में चीनी सेना ने भारतीय जवानों पर बरसाए पत्थर, मिला मुंहतोड़ जवाब , अरुणाचल प्रदेश , सिक्किम और तिब्बत पर चीनी हलचल तेज , LOC पर चीन की करतूतों पर PMO में मंथन , रक्षा मंत्री , CDS और तीनों सेना प्रमुखों ने दी राय 

दिल्ली वेब डेस्क / भारत चीन की सरहद पर अचानक सैन्य गतिविधियां बढ़ने से भारत सचेत हो गया है | जानकारी के मुताबिक लद्दाख , सिक्किम , अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत से सटी चीनी सरहद पर सैन्य गतिविधियां जोर पकड़ रही है | यह भी देखने में आ रहा है कि भारत में फंसे कई चीनी नागरिक तेजी से अपने देश लौट रहे है | उधर लद्दाख के इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के आमने-सामने होने की खबर है | दोनों ओर की सेना अपने-अपने मोर्चे पर डटी हैं | LOC पर तनाव की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है | इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , तीनों सेनाओं के प्रमुख , CDS ओपी रावत समेत मुख्य सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हिस्सा लिया |

बताया जा रहा है कि LOC के 10-15 किलोमीटर रेंज पर चीनी सैनिक बड़े पैमाने पर टेंट-तंबू लगा रहे है | कुछ इलाकों में आधुनिक सुविधाओं से लैस विमान उड़ान भी भर रहे है | इस बैठक में भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की मौजूदगी को लेकर चर्चा की खबर है | बताया जाता है कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा  पर ताजा हालात पर चर्चा की गई है | कुछ ही दिन पहले भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख और सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में भी झड़प हो चुकी है. इसी के बाद दोनों देशों में तनाव की स्थिति है. सिर्फ लद्दाख ही नहीं बल्कि बीते एक महीने में चीन और भारत के बीच तीन क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थिति बन रही है.

वेस्ट सेक्टर में लद्दाख, ईस्टर्न सेक्टर में नॉर्थ सिक्कम और उत्तराखंड के पास दोनों देश आमने-सामने हैं. हाल ही में 5,000 से अधिक चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आ गए हैं. टकराव इस महीने के पहले हफ्ते में 5-6 मई के आसपास शुरू हुआ था और ये स्थिति सिक्किम तक बनी थी.

उधर लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है. पैंगोंग त्सो झील के पास हालिया टकराव के दौरान चीनी सैनिकों ने ‘अनैतिक तरीकों’ का सहारा लेते हुए कंटीले तार वाले डंडों और पत्थरों से भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया | भारतीय सेना के शीर्ष सूत्रों ने दावा किया है कि “चीनी सैनिकों ने हाल ही में टकराव के दौरान पैंगोंग त्सो झील के पास के इलाके में भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने के लिए पत्थरों और कंटीले तारों से लैस डंडों का इस्तेमाल किया था | सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को चोट पहुंचाने के इरादे से ऐसा किया लेकिन भारतीय पक्ष ने भी उसी अंदाज में माकूल जवाब दिया. हालांकि चीनी सैनिकों की तादाद भारतीय सैनिकों से कहीं अधिक थी | मौजूदा स्थिति में 5,000 से अधिक चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आ गए हैं. टकराव इस महीने के पहले हफ्ते में 5-6 मई के आसपास शुरू हुआ था और ये स्थिति सिक्किम तक बनी थी. फ़िलहाल भारत भी चीनी साजिश को नाकाम करने में जुटा है | सेना के हौसले बुलंद है और वो चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img