Saturday, October 5, 2024
HomeNationalदेश के पहाड़ी इलाकों में हिमपात , शीतलहर का कहर , पारा...

देश के पहाड़ी इलाकों में हिमपात , शीतलहर का कहर , पारा शून्य के नीचे , विजिबिलिटी शून्य ,19 उड़ाने रदद् ,100 ट्रेन लेट , रफ्तार पर लगाम  | 

नई दिल्ली / देश के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फ़बारी और शीतलहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है | उत्तराखण्ड , हिमाचल प्रदेश , जम्मू कश्मीर , लेह लद्दाक और माउंट आबू में शीतलहर और बर्फ़बारी ने ठंड का असल एहसास कराना शुरू कर दिया है | हिमालय में बर्फबारी के बाद से संपूर्ण उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है | कोहरे के कारण दर्शयता कम होने से हवाई और रेल यातायात पर असर पड़ा है |  

दिल्ली के इंदिरा गांधी  हवाई अड्डे से  शनिवार को 19 उड़ाने रदद् व 5 डायवर्ट हुई | यही हाल रविवार को भी हुआ | बताया जाता है कि विभिन्न रेल मंडलों की 100 से ज्यादा ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 2 -5 घंटे देरी से चल रही है | दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है | यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम यानी 17.5 डि,से रहा | दिल्ली -एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी शुन्य भी रही | दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 रहा | उधर जम्मू -कश्मीर में फिर बर्फबारी होने से कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा | बताया जाता है कि जम्मु कश्मीर में शुक्रवार से बर्फबारी का दौरा जारी है  | इसके चलते पंजाब और हरियाणा के कई इलाके कोहरे में लिपटे रहे | हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है | राज्य में केलॉन्ग माइनस 6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा | पंजाब के अमृतसर में पारा 6.6 गुरदासपुर में 6.1 दर्ज हुआ | हरियणा के सिरसा में 8 . 3 दर्ज हुआ | उत्तरप्रदेश के कई शहरों में भी कोहरे का असर देखने को मिला | इलाहबाद , लखनऊ , मिर्जापुर , बनारस और बागपत में शीतलहर से लोग ठिठुर रहे है |  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img