Saturday, July 6, 2024
HomeInternationalआइलैंड में सांप ही सांप, असल नाग लोक के दर्शन कीजिये, यहाँ...

आइलैंड में सांप ही सांप, असल नाग लोक के दर्शन कीजिये, यहाँ इंसानों के आने पर बैन, पर्यटकों की होड़….

नई दिल्ली (वेब डेस्क): नाग लोक के बारे में  कई कहानियां और किवदंतियां चर्चा में रहती है। आज हम आप को रूबरू करवा रहे है, उस नाग लोक से, जहाँ इंसानों की भांति कई प्रकार के सर्प रहते है। यहाँ की दुनिया ही अलग है, खास बात यह है कि इस इलाके में इंसानों की एंट्री पर रोक है। यह रहस्मयी आइलैंड देश – दुनिया में चर्चित हो रहा है। पर्यटन के शौंकीन कई लोग यहाँ दस्तक दे रहे है। लेकिन इंसानों की आवाजाही पर रोक है। बताते है कि भारतीय धर्म ग्रंथों में बताये गए नाग लोक का वर्णन यहाँ मिलता है। 

अचानक सुर्ख़ियों में आये इस आइलैंड में दुनिया के सबसे जहरीले सांप पाए जाते हैं. इस आइलैंड का नाम इल्हा दा क्वीमादा ग्रांडे है. इस टापू पर हजारों की संख्या में जहरीले सांप रहते हैं. बहुत से लोग इस जगह को “सांपों का राज्य” भी कहते हैं. कुछ का तो कहना है कि यहां के राजा भी सांप, नागरिक भी सांप और रक्षक भी सांप हैं. “डेली स्टार” अंतरराष्ट्रीय की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इल्हा दा क्वीमादा ग्रांडे द्वीप को सांपों का द्वीप भी कहा जाता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस द्वीप पर हजारों की संख्या में जहरीले विषैले सर्प पाए जाते हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस द्वीप पर लगभग 2,000 से 4,000 के बीच जहरीले सर्प रहते हैं. ये ब्राजील के साओ पाउलो शहर से करीब 90 मील दूर स्थित है. ब्राजील की सरकार ने इस आइलैंड पर इंसानों की आवाजाही से मना कर दिया है, अंदेशा है कि नाग लोक इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में से एक पाया जाता है, जिसे “गोल्डन लांसहेड वाइपर” कहा जाता है. जानकार बताते है कि ये सांप सिर्फ इसी ब्राज़ीलियाई आइलैंड पर पाए जाते हैं. इन सांपों का जहर इतना खतरनाक है कि ये इंसानों का मांस गला सकता है और सिर्फ एक घंटे के अंदर एक स्वस्थ व्यक्ति को भी मार सकता है.

इतिहास के जानकार बताते है कि इल्हा दा क्वीमादा ग्रांडे द्वीप को स्थानीय लोग आग का बड़ा द्वीप भी कहते हैं. ये नाम इसलिए पड़ा क्योंकि पहले यात्री इस मार्ग से आवाजाही के लिए जहरीले सांपों को भगाने के लिए रास्ते में आग लगाते थे. इससे दीप में रात में रौशनी होती थी। कई साल पहले तक इस द्वीप पर एक लाइट हाउस हुआ करता था।  स्थानीय लोग उसे चलाने के लिए जंगल के मुहाने पर रहा करते थे। लेकिन अब कोई इस द्वीप पर नहीं रहता। हालांकि, कुछ लोग गैर-कानूनी तरीके से सांप पकड़ने के लिए इस द्वीप पर आते हैं, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में विभिन्न प्रजाति के सांपों की काला बाजारी होती है। ये करोड़ों रुपये में बिकते है। 

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular