
Cigarette Price Hike 2026: सिगरेट पीने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी 2026 से तंबाकू उत्पादों पर लागू की गई। नए tax system के बाद Gold Flake और Classic जैसे बड़े ब्रांड्स की कीमतों में भारी उछाल आया है।

सिगरेट की कीमतों में 41% तक की बढ़ोतरी हो सकती है-
केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। पुराने 28% GST + कंपनसेशन सेस के मॉडल को हटाकर अब 40% GST और सिगरेट की लंबाई के आधार पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है। इस बदलाव का सीधा असर आपकी पसंदीदा सिगरेट के पैक पर दिख रहा है।




