Saturday, October 5, 2024
HomeNationalइस राज्य में बाढ़ से स्थिति गंभीर..! खतरे के निशान से ऊपर...

इस राज्य में बाढ़ से स्थिति गंभीर..! खतरे के निशान से ऊपर बह रहा नदियों का पानी, लाखों लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी है और प्रमुख नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से विभिन्न जिलों के चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गुरुवार की शाम तक की खबरों के अनुसार, राज्य की कोपिली, बराक और कुशियारा जैसी कुछ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से उपर बह रहीं हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 19 जिलों में बालाजी, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, कछार, दरांग, गोलपाड़ा, हैलाकांडी, होजाई, कामरूप, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तामुलपुर और उदलगुरी में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई है।

असम के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। अधिकारी ने बताया कि करीमगंज में सबसे ज्यादा 2.5 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद बाढ़ प्रभावितों में दरांग और तामुलपुर का स्थान है।

इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या 36 तक पहुंच गई है। विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं, जिनमें 14 हजार से अधिक प्रभावित लोगों ने शरण ली है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिलों में बाढ़ के पानी से कई तटबंधों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img