
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैंया गांव में हालात तेज़ी से सामान्य हो गए है| इस गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है| पुलिस ने मोर्चा सँभालने के बाद उपद्रवियों पर कानूनी शिकंजा कस दिया है,बीती रात इलाके में तनाव फ़ैलने से उपद्रवियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया था,इस दौरान कई के घायल होने की भी खबर सामने आई है| जानकारी के मुताबिक,शिवलिंग खंडित करने के एक पुराने विवाद के चलते रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था|सूचना मिलते ही,पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इस गांव में डेरा डाल लिया था|

अब खबर आ रही है,कि पुलिस बल की तैनाती के बाद गांव में हालात सामान्य हो गए है,इसके साथ ही पुलिस ने उपद्रवियों पर अपना शिकंजा कस दिया है|सूत्र तस्दीक करते है,कि दर्जन भर से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया गया है| यह भी बताया जाता है,कि रविवार शाम इलाके में तनाव फैलने के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया था,जिसमें कुछ जवानों के घायल होने की सूचना मिली थी।आगजनी की घटना सामने आने के बाद आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे थे| उन्होंने घटनास्थल का जायज़ा लिया और उपद्रवियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार,दुतकैंया गांव में दो पक्षों के बीच अचानक साल भर पुराने एक विवाद को लेकर पुनः कहा-सुनी हो गई,घटना स्थानीय मंदिर में शिवलिंग तोड़ने से संबंधित बताई जाती है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।आरोप है,कि इस मामले में हालिया जेल से जमानत पर रिहा आरोपी आरिफ और उसके कई साथियों ने गांव में जमकर हंगामा मचाया| मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले उपद्रवियों ने मामले के शिकायतकर्ता और गवाहों पर जान से मारने की नियत से हमला किया |
वीडियो देखे : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गले पड़े घोटालों के नागमणि,देखें फ़ेहरिस्त…

यह भी बताया जाता है,कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने गांव के कुछ युवकों पर रॉड और पत्थरों से हमला किया और भाग निकले। पीड़ित शिकायतकर्ताओं ने दूसरे पक्ष के हमलावरों के बारे में गांव वालों को जानकारी दी|शिकायतकर्ताओं की आप बीती सामने आने के बाद इलाके में तनाव फ़ैल गया और दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए| देखते ही देखते मामूली विवाद आगजनी और हिंसा में तब्दील हो गया| दोनों ही समुदाय ने पुलिस पर भी पथराव किया। अब हिंसा भड़काने को लेकर दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है| हिंसा ग्रस्त सुमदाय को नियंत्रित करने के लिए राजिम, फिंगेश्वर और महासमुंद से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने में जुटा रहा| अब प्रशासन की टीम आगजनी और तोड़फोड़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है| तनाव को देखते हुए सुरक्षा का मजबूत प्रबंध किया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को हिंसा और दुष्प्रचार, अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है|
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हिंसा के बाद हालात सामान्य,उपद्रवियों पर पुलिस ने कसी नकेल…







