Friday, September 20, 2024
HomeCrimeसिरफिरे युवक ने महिला टीचर को ज‍िंदा जलाया , एक तरफा प्यार...

सिरफिरे युवक ने महिला टीचर को ज‍िंदा जलाया , एक तरफा प्यार में उठाया कदम , पेट्रोल डाला और लगा दी आग , युवती की हालत गंभीर , नागपुर रिफर , आरोपी पुलिस हिरासत में

नागपुर वेब डेस्क / नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्प‍िटल में एक लड़की की हालत चिंताजनक बनी हुई है | डॉक्टर उसे बचाने के भरपूर प्रयास कर रहे है | 60 फीसदी से ज्यादा जल चुकी इस लड़की की हालत को लेकर स्थानीय प्रशासन लगातार डाक्टरों के संपर्क में है | एक कॉलेज में पढ़ाने वाली 24 साल की युवती को 27 साल के शादीशुदा शख्स ने शादी से इनकार करने पर ज‍िंदा ही जला द‍िया | वो इस लड़की से एक तरफा प्यार करता था |

यह खौफनाक घटना महाराष्ट्र के वर्धा ज‍िले की है | पीड़ित लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रिफर किया गया था | जानकारी के मुताबिक आरोपी खुद भी शादीशुदा है | उसकी पीड़िता से जान पहचान थी | वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज था ज‍िसके बाद उसने पीड़‍िता को जलाने वाला खौफनाक कदम उठाया |
 

वर्धा में हिंगनघाट के नंदोरी चौक में सोमवार सुबह 7 बजे आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया | बताया जाता है कि घटना के वक्त पीड़ित लड़की ड्यूटी पर स्कूल जा रही थी | पेट्रोल से जलने के बाद पीड़िता की हालत गंभीर है | पहले उसका उप-जिला अस्पताल में इलाज कराया गया, बाद में उसे नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्प‍िटल में रेफर क‍िया गया |  इस घटना के बारे में हिंगनघाट पुलिस ने बताया क‍ि पीड़िता की उम्र 24 साल है | वह एक वीमेंस कॉलेज में पिछले 7 महीने से पढ़ा रही थी | पुलिस के मुताबिक पीड़िता से आरोपी शख्स ने कई बार प्यार का इज़हार किया लेकिन पीड़िता ने हामी नहीं भरी |  तब गुस्से में आकर युवक ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर ज‍िंदा ही जला दिया | उधर घटना की जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया है |  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img