Friday, September 20, 2024
HomeEntertainmentकोरोना वायरस के चलते स्विट्जरलैंड में फंसी हैं सिंगर मोनाली ठाकुर, देखे...

कोरोना वायरस के चलते स्विट्जरलैंड में फंसी हैं सिंगर मोनाली ठाकुर, देखे वीडियो

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक फैला हुआ है। इस वायरस ने हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल है। भारत में भी इसका जाल सगातार फैलता ही जा रहा है। कई भारतीय इसकी वजह से विदेश में फंसे हुए हैं। तो वहीं कई विदेश से भारत लौटे भी हैं तो खुद को होम क्वारन्टीन कर रखा है। इसी बीच सिंगर मोनाली ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो बता रही हैं कि वो इस समय स्विट्जरलैंड में फंसी हैं।

https://www.instagram.com/tv/B94KtukFt2e/?utm_source=ig_web_copy_link

जहां एक तरफ कनिका कपूर ने इस वायरस को गंभारता से नहीं लिया और कई लोगों के साथ पार्टी की। तो इसी बीच सिंगर मोनाली ठाकुर ने इस मामले पर सजगता दिखाई है। मोनाली ने एक वीडियो के मामले में भारत सरकार के इस मामले पर उठाए जा रहे कदम की सराहना करते हुए। लोगों को इस वायरस के बारे में समझाया है। मोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए करीब 15 मिनट का ये वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में मोनाली कोरोना वायरस की बात कर रही हैं। मोनाली ने वीडियो में बताया कि वो इस समय भारत में नहीं हैं। भारत स्विट्जरलैंड में हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त वो भारत नहीं आ सकती हैं क्योंकि भारत सरकार ने यूरोपीय कंट्रीज से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। सरकार के इस कदम की मोनाली ने वीडियो में तारीफ भी की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जहां वो रह रही हैं वहां सबकुछ लॉकडाउन है। मोनाली ने बताया कि वो पूरी तरह से ठीक हैं।

मोनाली ने ये वीडियो लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए बनाया है। मोनाली ने इस वीडियो में कोरोना से बचने के कई तरीके भी बताए हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो में इस वायरस के बारे में कई बातें बताई हैं। उनका कहना है कि भारत के नागरिक इस वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करना चाहिए। ये वायरल जितना सरल दिख रहा है उतना ज्यादा है नहीं। ये वायरस काफी खतरनाक है। मोनाली के वीडियो के द्वारा लोगों से ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहने की अपील की है। साख ही अपने परिवार और माता-पिता खास ख्याल रखें।

गौरतलब है कि मोनाली ही नहीं बल्कि कई बड़े-बड़े सितारों ने भी लोगों को इस वायरस के प्रति जागरुक भी किया है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन ने भी वीडियो के जरिए इस वायरस के प्रति लोगों को जागरुक किया है। तो वहीं अक्षय ने अपने वीडियो में ऐसे लोगों की क्लास लगाई है जो अब भी इस बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और विदेशों में घूम रहे हैं। साथ ही साथ कई लोगों के संपर्क में भी जा रहे हैं।

ये भी पढ़े : केरल पुलिस ने अनोखा डांस कर बताया कोरोनावायरस से बचने का उपाय, देखें VIDEO

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img