
रायपुर : परम पूज्य श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव का सत्संग 1 फ़रवरी 2026 रविवार को शाम 4.30 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज परिसर, जेल रोड, रायपुर में आयोजित किया गया है| इस अवसर पर गुरुदेव उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे| कहा जाता है,कि श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव की सातों कुंडलिनियाँ पूर्णतः जाग्रत हैं,वे अष्टसिद्धि और नव-निधि से युक्त एवं महायोगी व कठोर तपस्वी हैं, वर्तमान में लम्बी भूगर्भ साधना उपरांत सीधे रायपुर पधार रहे हैं,आयोजन कमेटी के रमेश कुमार सिंघानिया ने बताया,कि सिद्धगुरुवर” सिद्धेश्वर ब्रम्हर्षि गुरुदेव की एक दृष्टि ही जीवन की दिशा व दशा दोनो बदल देती है।

उन्होंने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में पधारकर गुरुदेव के आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है|उन्होंने बताया,कि कार्यक्रम स्थल में आशीर्वाद उपरांत प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है| सिंघानिया ने भक्तों से अनुरोध किया,कि आगमन की स्वीकृति भेजें ताकि सीट की उचित व्यवस्था की जा सके| सिंघानिया के मुताबिक,मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा डॉ. रमन सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश बैस जी (पूर्व राज्यपाल) इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे| विश्व धर्म चेतना मंच, रायपुर की ओर से कार्यक्रम हेतु संपर्क सूत्रः सी.ए. रमेश सिघांनिया 9329101901,मारुति शर्मा 9425222444,सी.ए. मोहित सरावगी 9109117171, कार्यालय 9203572424 से संपर्क किया जा सकता है |







