Friday, September 20, 2024
HomeCrimeShraddha Murder Case: क्या आज श्रद्धा का हत्यारा आफताब सच बोलेगा..? शरीर...

Shraddha Murder Case: क्या आज श्रद्धा का हत्यारा आफताब सच बोलेगा..? शरीर के ‘35 टुकड़ों’ के लिए 50 सवालों की फेहरिस्त तैयार, नार्को टेस्ट कुछ देर बाद शुरू

दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आज आफताब का नार्को टेस्ट किया जा सकता है।एफएसएल की टीम रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल पहुंच चुकी है। वही दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस मुंबई स्थित ओजोन अस्पताल के डॉक्टर शिव प्रसाद शिंदे का बयान दर्ज करने भी पहुंच चुकी है। बता दे कि,डॉ.शिंदे वहीं डॉक्टर हैं,जिन्होंने दो साल पहले दिसंबर महीने में श्रद्धा के गले और पीठ में चोट की दर्द की शिकायत के बाद तीन दिनों के लिए श्रद्धा इनकी अस्पताल में भर्ती थी। 

उधर दिल्ली पुलिस की एक टीम मुंबई के उस फाइव स्टार होटल में भी जाकर पूछताछ करेगी जहां पर आफताब ने शेफ के तौर पर इंटर्नशिप की थी। दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी इस मामले में छानबीन करने के लिए वहां गए हैं। 

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने नार्को टेस्ट में आफताब अमीन पूनावाला से पूछताछ के लिए 18 नवंबर को निर्देश दिया था। करीब 50 से ज्यादा सवाल पूछे जा सकते हैं। इस दौरान आफताब, उसके प्रोफेशनल करियर और श्रद्धा को लेकर सवाल किए जाएंगे।साकेत कोर्ट ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को 5 दिन के अंदर नारकोटिक्स करने का आदेश दिया था। अदालत ने यह भी आदेश दिए थे कि आरोपी आफताब पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल ना किया जाए।

आरोपी आफताब से पूछे जा सकते हैं ये 50 सवाल- 

  1. तुम्हारा पूरा नाम क्या है?
  2. तुम्हारी जन्म तिथि क्या है?
  3. कहां के रहने वाले हो?
  4. घर का पता क्या है?
  5. तुम्हारे माता-पिता का नाम क्या है?
  6. किस प्रोफेशन में हो?
  7. क्या श्रद्धा वॉकर को जानते हो?
  8. श्रद्धा कहां की रहने वाली थी?
  9. तुम दोनों की मुलाकात कहां हुई थी?
  10. कैसे जानते हो श्रद्धा को?
  11. क्या तुम्हारा श्रद्धा घर भी आना- जाना था?
  12. तुम दोनों के रिश्ते कैसे थे?
  13. तुम दोनों कब से एक साथ रह रहे थे?
  14. क्या श्रद्धा घर वाले आप दोनों के रिश्ते से खुश थे?
  15. क्या आपके घर वाले दोनों के रिश्ते से खुश थे?
  16. मुंबई में आप दिनों कहा रहते थे?
  17. क्या तुमने मुंबई में नवंबर 2020 में श्रद्धा के साथ मारपीट की थी?
  18. मारपीट की वजह क्या थी?
  19. तुम दोनों मुंबई से कब निकले?
  20. मुंबई से निकलकर सबसे पहले कहां गए?
  21. दिल्ली कब पहुंचे?
  22. दिल्ली में कहां- कहां पर रहे?
  23. महरौली के घर में किस दिन शिफ्ट हुए?
  24. 18 मई को क्या हुआ था?
  25. क्या तुम दोनों का झगड़ा हुआ था?
  26. झगड़ा किस बात पर हुआ था?
  27. कमरे में क्या हुआ था?
  28. तुम गुस्सा क्यों हुए थे?
  29. क्या तुमने श्रद्धा की हत्या की?
  30. क्या तुमने उस समय नशा किया हुआ था?
  31. हत्या कैसे की?
  32. श्रद्धा की हत्या के बाद तुमने क्या किया?
  33. क्या तुमने लाश को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट पर पढ़ाई की?
  34. क्या तुमने लाश के टुकड़े किए?
  35. लाश के कितने टुकड़े किए?
  36. श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के लिए तुम हथियार कहां से खरीद कर लाए थे?
  37. क्या तुमने लाश के टुकड़े करने के लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल किया था?
  38. तुम फ्रिज कहां से खरीद कर लाए?
  39. श्रद्धा की लाश के टुकड़े तुमने कहां-कहां पर फेंके?
  40. श्रद्धा का मोबाइल फोन कहां पर है?
  41. हत्या वाले दिन तुमने और श्रद्धा ने जो कपड़े पहने थे वह कहां पर हैं?
  42. तुमने हथियार कहां पर फेंका?
  43. लाश के टुकड़े तुम कितने दिन तक जंगल में फेंकते रहे?
  44. जंगल में लाश के टुकड़े फेंकने का आईडिया तुमको कहां से आया?
  45. श्रद्धा के कत्ल के बाद क्या तुम घर पर दूसरी लड़कियों को भी लाते थे?
  46. उन लड़कियों से तुम्हारी जान पहचान कैसे हुई?
  47. श्रद्धा की हत्या के बारे में क्या तुमने अपने परिवार को या किसी को कुछ बताया था?
  48. श्रद्धा की हत्या के बाद जिस लड़की को तुम घर लेकर आए थे वह कौन है?
  49. क्या तुमने श्रद्धा की हत्या की प्लानिंग कुछ दिन पहले ही कर ली थी?
  50. क्या तुमने यह घर हत्या करने के लिए ही किराए पर लिया था?

इसके साथ साथ ही पुलिस लगातार मर्डर वेपन और श्रद्धा के सिर की तलाश में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी आफताब पुलिस को गुमराह करने और जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है। वह हत्या में इस्तेमाल किए गए वेपन की जानकारी नहीं दे रहा है। इस नार्को टेस्ट में यह भी उगलवाया जाएगा।  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img