जयपुर / बारिश में हरी-हरी घांस इस गधे को बेहद पसंद आ रही थी | वो उसे खाने में मस्त था | इस बीच एक सांप इस हरी-भरी घास में फन फैलाये बैठा हुआ था | वो मौके से इस गधे को खदेड़ने के लिए फुंफकार रहा था | लेकिन इसका गधे पर कोई असर नहीं हुआ | वो अपनी मस्ती में इस घास के साथ इस सांप को भी चबा बैठा | गधे के नुकीले दांत जब इस सांप को चुभे तो मानों उसका भी दम निकलने लगा | उधर गधे ने सांप को नहीं छोड़ा | इस बीच इस सांप ने कई बार गधे को काट लिया | बताया जाता है कि यह सांप इस गधे के दांतो में फंस चूका था | इसलिए वो निकल नहीं पाया | इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद किया |

मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ का है | यहाँ शहर के एक मैदान में हरी-भरी घास के बीच एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है | यहाँ मौजूद लोगों ने घास के साथ जब शाकाहारी गधे को जहरीले सांप को चबाते देखा तो वे हैरत में पड़ गए | उन्होंने कौतुहलवश उसका वीडियों बनाया | फिर दोनों को बचाने में जुट गए | लेकिन इस जद्दोजहद में इस सांप ने कई बार गधे पर वार किया | शायद वो अपने आप को उससे छुड़ाना चाहता था | उधर गधा भी बगैर इसकी परवाह किये घास के साथ साथ उसे भी चबा रहा था | कुछ देर बाद सांप सुस्त पड़ गया | लगने लगा कि उसने दम तोड़ दिया है | लेकिन इससे पहले की लोग इस गधे के मुह से उस सांप को निकालते गधा भी बेहोश हो गया | देखते देखते उसकी भी मौत हो गई |

प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में यह अजीब वाकया लोगो माही नदी के तट पर स्थित मैदान में नजर आया | वीडियों में साफतौर पर देखा जा सकता है कि इस गधे ने भी सांप से छुटकारा पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह न तो उसे निकाल पा रहा था और ना ही यह सांप उसे डसने के लिए हमले में कोई कमी कर रहा था | गधा बार-बार गरदन हिलाकर अपने दांतों में फंसे सांप को दूर फेंकना चाह रहा था | लेकिन दांतों के बीच फंसा सांप बाहर निकलने के सभी अवसर खोता जा रहा था | बताया जाता है कि लोकेश पंड्या नामक शख्स ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया |