Sunday, September 22, 2024
HomeEntertainmentमशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को हीरोइन नंबर-1 बनाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज...

मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को हीरोइन नंबर-1 बनाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत से सदमे में बॉलिवुड, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, मलाड के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, हार्ट अटैक से हुई मौत

मुंबई वेब डेस्क / फिल्म तेजाब का यह मशहूर गाना – एक दो तीन, चार पांच छह सात आठ, नौ दस ग्यारह, बारह तेरह, तेरा करू गिन गिन कर इंतज़ार, आजा पिया आई बहार इस गाने में 1988 के दशक से लेकर अब तक खूब सुर्खिया बटोरी | आज भी यह गीत लोगों की जुबान पर है | इस गीत पर माधुरी दीक्षित के नृत्य ने लोगो को सहजः ही अपनी और आकर्षित किया था | इस गीत की कोरियोग्राफर सरोज खान ही थी | सिर्फ इस गीत ही नहीं बल्कि उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में यादगार कोरियोग्राफी की | लेकिन अब नृत्य की इस मलिका ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है | 

71 साल की उम्र में सरोज खान ने इस दुनिया को छोड़ दिया | सरोज खान ने शुक्रवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली | वे 20 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद इस अस्पताल में भर्ती हुई थीं | उनके निधन से बॉलिवुड को गहरा धक्का लगा है | सरोज खान को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिजनों के अलावा चंद रिश्तेदार ही मौजूद थे | 

मुंबई में कोरोना वायरस के कहर के चलते सरोज खान को सुबह-सुबह ही बिना देर किए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया | पुलिस से सरोज खान की फैमिली को आदेश था कि अंतिम विदाई में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे | लिहाजा मलाड के कब्रिस्तान में तय लोगों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया | सरोज खान ने परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि सरोज खान डायबेटिक भी थीं | 

सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी हुआ था जो कि नेगेटिव पाया गया था | उनके मुताबिक सरोज खान को तबीयत बीती रात काफी ज्यादा बिगड़ गई थी | इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई | अपने 40 साल के करियर में सरोज खान ने सफलता की बुलंदियों को छुआ था | उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों को कोरियोग्राफ किया |

तीन बार नेशनल अवॉर्ड समेत बॉलीवुड के कई अवॉर्ड उन्होंने जीते थे | इसमें कोरियोग्राफी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड उनके नाम है | बॉलीवुड की कई नामी गिरामी हीरोइन को उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी से यादगार बना दिया | 

ये भी पढ़े : बॉलीवुड को लगा एक और झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img