
बिहार में नए मुख्यमंत्री का ऐलान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया है. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई. हालांकि, अभी डेट तय नहीं है कि कब विधायक दल की बैठक होगी और कब नए सीएम का अनाउंसमेंट किया जाएगा. लेकिन जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट बैठक की आखिरी बैठक हो सकती है. इसके बाद नए सीएम पर फैसला लिया जाएगा.

बिहार सरकार के आधिकारिक पत्र के मुताबिक, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे. इसके बाद होने वाली कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनके कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है.



