Sunday, September 22, 2024
HomeNationalमध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का गठन अगले माह, बीजेपी से पहले कांग्रेस...

मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का गठन अगले माह, बीजेपी से पहले कांग्रेस के बागियों की दावेदारी, सबका साथ सबका विकास टेढ़ी खीर, मंत्री बनने बीजेपी में होड़ 

भोपाल वेब डेस्क / मध्यप्रदेश में मंत्री बनने के लिए बीजेपी में खींचतान मची है | 15 सालो तक सत्ता का स्वाद चखने वाले पूर्व मंत्रियो ने एक बार फिर मंत्री बनने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है | हालांकि देश में फैली कोरोना की महामारी को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन टाल दिया है। बताया जा रहा है कि कोविड-19 के कारण देश में लगे लॉकडउन के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां सामान्य होती हैं तो कैबिनेट का गठन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हए 22 विधायकों में से ज्यादातर विधायकों को शिवराज की कैबिनेट में जगह मिलेगी। इनमें तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया के समर्थक हैं। बाकी तीन बिसाहूलाल सिंह, ऐदंल सिंह कंसाना और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का पलड़ा भारी है | 

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण दिग्विजय सिंह-कमलनाथ के अरमानों पर फेर सकता है पानी , दिग्विजय की राज्यसभा सीट पर बीजेपी की घेराबंदी , सिंधिया की बगावत से कांग्रेस की दोनों सीटें दांव पर , नए समीकरण की गिरफ्त में कांग्रेस 

राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि शिवराज सिंह कैबिनेट में दो दर्जन मंत्री शामिल हो सकते हैं | रणनीतिक तौर पर दो पद खाली रखे जा सकते है | इसमें छह से आठ राज्यमंत्री और शेष केबिनेट मंत्री हो सकते हैं | बताया जाता है कि शिवराज सिंह के सामने चुनौती इस बात की हैं कि वो अपने विधायकों में से किसे मंत्रिमंडल में शामिल करते हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 13 मंत्री चुनाव हार गए थे, वहीं कुछ को टिकट नहीं मिला था। इस बार पूर्व मंत्रियों में जगदीश देवड़ा, अजय विश्नोई, करण सिंह वर्मा, कमल पटेल, मीना सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक और गोपीलाल जाटव चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा कैबिनेट के लिए कई ऐसे भी विधायक दावेदार हैं, जिन्होंने तीसरी या चौथी बार विधानसभा का चुनाव जीता है | इनमें ओम प्रकाश सकलेचा, यशपाल सिंह सिसोदिया, राजेंद्र पांडे, देवेंद्र वर्मा, रमेश मेंदोला और ऊषा ठाकुर आदि शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल से रामेश्वर शर्मा और भिंड से अरविंद भदौरिया भी शिवराज के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले प्रबल दावेदारों की सूची में हैं।

ये भी पढ़े :  मध्यप्रदेश में ट्रकों और अन्य परिवहन वाहनों की बे-रोकटोक आवाजाही के निर्देश , मुख्य सचिव ने बॉर्डर पर वाहन रोकने पर कलेक्टर और पुलिस को फटकारा , काला बाजारी रोकने के लिए आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img