
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन फरवरी में अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में होगी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार, शादी की तैयारियां जोंरों पर हैं। हालांकि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह एक भव्य, लेकिन निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सुरक्षा और गोपनीयता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। यह दोनों के लिए एक नई शुरुआत है और वे इसे शांति, खुशी और कृतज्ञता के साथ जी रहे हैं।’ सूत्र के मुताबिक, शिखर धवन खुद शादी की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं और चाहते हैं कि यह समारोह उनके जीवन के इस नए दौर को सही मायनों में दर्शाए।

कौन हैं सोफी शाइन
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।







