नईदिल्ली/ दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है |दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है |फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है | साथ ही उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है |

दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी | इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था|फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था | इस शख्स की पहचान शाहरुख के रूप में हुई थी |

पुलिस कई दिनों से शाहरुख की तलाश कर रही थी | बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था | स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसान के भाई नजर हुसैन और शाहरुख को शनिवार को एक शादी समारोह में देखा गया था।ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शादी में दस पंद्रह मिनट के लिए आए थे।फिर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम उसकी तलाश में लगी थी |

क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि शाहरुख बरेली में छिपा है | इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है | फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है | इसके साथ ही शाहरुख के मददगारों की भी तलाश शुरू हो गई है |

शाहरुख ने दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानी थी |दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम उसकी तलाश में लगी थी | क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि शाहरुख शामली में छिपा है | इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है |