मुंबई में फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , पकड़ाई दो चर्चित अभिनेत्रियां , बॉलीवुड में हड़कंप , जिस्म फरोशी का सुनियोजित कारोबार 

0
14

मुंबई वेब डेस्क / मुंबई पुलिस ने इन दिनों बॉलीवुड और टीवी कलाकारों की ओर अपनी निगाहें तिरछी कर दी है | मुंबई में एक बार फिर एक और हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इसमें  बाॅलीवुड एक्ट्रेस समेत तीन लड़कियों का नाम सामने आया है।

मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा की टीम ने  गुरुवार की रात को एक थ्री स्टार होटल में कार्रवाई करते हुए इस सेक्स रैकेट में शामिल कई महिला कलाकारों कका पर्दाफाश किया है | एक होटल से पकड़ी गई तीन अन्य लड़कियों का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें जिस्म फरोशी के धंधे से छुटकारा भी दिलाया गया है। 

इन तीन लड़कियाें में एक एक बॉलीवुड फिल्म की अभिनेत्री, एक मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस व एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इस रैकेट की सरगना का नाम प्रिया शर्मा है जो मुंबई के होटलों में लड़कियां सप्लाई करने का काम करती है । पुलिस के मुताबिक, प्रिया शर्मा मुंबई का कांदिवली इलाके  में टूर्स एंड ट्रैवल्स कंपनी की आढ़ में जिस्म फरोशी का धंधा चलाती है।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने अपने अपने इलाकों की थ्री और फाइव स्टार होटल में जिस्म फरोशी के खिलाफ अभियान छेड़ा है |  पिछले हफ्ते भी मुंबई के गोरेगांव परिसर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।इस मामले में पुलिस ने रैकेट में शामिल दाे बॉलीवुड अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया था। सैक्स रैकेट  में लगातार सामने आ रहे बॉलीवुड कनेक्शन से मुंबई में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि बॉलीवुड और कई महिला टीवी कलाकारों ने जिस्म फरोशी के धंधे को भी आजमाया है |