Thursday, September 19, 2024
HomeNationalSex Racket: सैलून की आड़ में सजा था जिस्म का बाजार, 800...

Sex Racket: सैलून की आड़ में सजा था जिस्म का बाजार, 800 रुपए में मिल रही थी मनचाहा लड़कियां, अंदर का नजारा देख पुलिस हैरत में……

मेरठ: Sex Racket: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दरअसल, यहां सिविल लाइन थाना के पॉश इलाके में हेयर सैलूर की आड़ में अवैध तरीके से मसाज पार्लर चल रहा था। पुलिस ने अंदर घुस कर छापेमार कार्यवाही की है। मौके से संदिग्ध हालत में कई युवक – युवतियों मिली है। वही पुलिस को देखकर कई लड़कियां भाग गईं। एक युवती केबिन में अंदर बंद थी। जब उसे बाहर भीड़ की आवाजें सुनाई दीं, तो उसने केबिन नहीं खोला।

इसी बीच पुलिस के कहने पर भीड़ से एक युवक ऊपर से कूदकर अंदर गया और केबिन खोला। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर बीजेपी पार्षद ने एक लड़के से स्टिंग कराया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। जानकारी के अनुसार यहां बीजेपी पार्षद ने एक लड़के को बाल कटवाने के बहाने गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून भेजा। वहां कांउटर पर एक लड़की बैठी हुई थी। जिसके बाद लड़की ने युवक को अंदर भेजा।

वहां उससे एक लड़की ने कहा कि पूरे कपड़े उतारो। लड़के ने कहा- क्यों? इस पर लड़की ने उससे कहा- 800 रुपए दो और मनचाही लड़की को केबिन में ले जाओ। लड़के ने पहले लड़की देखने की इच्छा जताई। इस पर उसके सामने कई लड़कियां लाकर खड़ी कर दी गईं। उस युवक ने जब यह मैसेज बाहर तक अपने मोबाईल से पहुंचाया तो स्थानीय पार्षद और जनता भी अंदर घुस गए। पार्लर के अंदर कई युवक-युवती मिले। पुलिस ने मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img