Thursday, September 19, 2024
HomeNationalSex Racket: होटल में जिस्म का बाजार, नौकरी के नाम पर बुलाई...

Sex Racket: होटल में जिस्म का बाजार, नौकरी के नाम पर बुलाई गई लड़कियों से सेक्स की पेशकश, संचालक के नए स्टार्टअप से लूटी कई लड़कियों की असमत, 4 गिरफ्तार

गाजियाबाद: Sex Racket: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नए नाम का स्टार्टअप चर्चा में है। इसके तहत कमसिन और सुंदर लड़कियों को नौकरी के नाम पर देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। आत्मनिर्भर बनने की होड़ में कई लड़किया इस गिरोह की शिकार हो गई है। ऑफिस कार्य के साथ – साथ कई लड़कियों को प्रलोभन देकर सेक्स वर्कर के रूप में परोसा जाने लगा था। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शक्ति खंड स्थित होटल ‘QB इन’ में पुलिस ने दबिश दी है। यहाँ सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मौके से 3 लड़कियां AC रूम्स में सर्विस देते मिलीं है। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है.

उनके नाम बतौर ग्राहक लक्ष्य कुमार निवासी अशोक नगर DLI, अविनाश निवासी GB नगर, राहुल निवासी विवेक विहार और गौरव यादव निवासी शिवपुरी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बताते है कि होटल संचालक आनंद कुमार छत के रास्ते फरार हो गया है। यहां कार्यरत लड़कियों ने कहा कि उन्हें नौकरी के नाम पर उन्हें यहाँ बुलाया गया था। पहले होटल कार्य और ऑफिस वर्क दिया गया था। लेकिन कुछ महीनों में ही इस धंधे में धकेल दिया गया था। पुलिस ने लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है, जबकि मस्ती मार रहे सभी आरोपी ग्राहक को अदालत ने जेल भेज दिया हैं। पुलिस के मुताबिक छापामार कार्रवाई के दौरान होटल मालिक छत के रास्ते भाग गया।

डायल 112 हेल्पलाइन की टीम को किसी पीड़ित ने अपनी बेटी की जानकारी मिलने के बाद नौकरी की असलियत से रूबरू कराया था। पुलिस को सूचना मिली कि शक्तिखंड चार स्थित होटल में नौकरी के नाम पर महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है। उन्हें कभी ओवर टाइम के नाम पर तो कभी स्पेशल सर्विस देने के लिए घंटों काम कराया जाता था। इस सुनियोजित कारोबार की जानकारी मिलने पर एसीपी इंदिरापुरम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार – रविवार रात छापा मार कर असलियत सबके सामने ला दी। छापे के दौरान पुलिस टीम ने लक्ष्य, अविनाश, राहुल कुमार और गौरव यादव को गिरफ्तार किया है।

बताते है कि चारों आरोपी कमरों में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले थे। उनके पास से आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं, जिन्हें जब्त किया गया है। पीड़ित लड़कियां AC टेक्नीशियन की नौकरी पर थी। शोरगुल होने पर होटल संचालक आनंद कुमार छत के रास्ते फरार हो गया। बताया जा रहा है कि होटल में नौकरी की तलाश में आने वाली कई महिलाओं का होटल संचालक ने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है। पीड़ित लड़कियों को इन्हें वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया गया था। ग्राहकों से वसूले गए रुपयों में 50 फीसदी हिस्सा सर्विस देने वाली लड़कियों को दिया जाता था। पुलिस जांच में जुटी है।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img