Friday, September 20, 2024
HomeCrimeSex Racket:आदित्य होटल में चकला घर,इस कमरे में गंदा काम,पुलिस पहुंची और...

Sex Racket:आदित्य होटल में चकला घर,इस कमरे में गंदा काम,पुलिस पहुंची और कमरा खोला,आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए पांच कपल

कैमूर: पुलिस ने आदित्य होटल में छापा मारा है। इस होटल के कमरे किसी चकला घर की तर्ज पर इस्तेमाल हो रहे थे। मौके पर जब पुलिस ने दबिश दी तब कपडे पहनने को लेकर कपल्स के बीच होड़ मच गई। तन ढकने के लिए कुछ युवको ने साडी तक ओढ़ ली।

पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर आदित्य होटल में रेड मारी है। होटल के कमरों में पुलिस को पांच जोड़े लड़के-लड़कियों के साथ कई आपत्तिजनक सामान मिले है। इसमें सेक्स पावर वाले ड्रग्स भी शामिल है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे इस होटल में लम्बे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। इसके लिए लड़के-लड़कियों को विशेष सुविधा दी गई थी। उनसे घंटे के हिसाब से रूम रेंट लिया जाता था। पुलिस ने होटल से पांच युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। पहले तो उन्होंने स्वयं को शादी-शुदा कपल बताया। फिर उनके परिजनों को सूचना देने के बाद असलियत सामने आई।

पुलिस ने इन कपल्स के वाहन को भी जप्त किया है। होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस की संभावित कार्रवाई को देखते हुए होटल का संचालक और मैनेजर दोनों फरार हो गए है।बताया जाता है कि पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। 

मोहनिया थाना के एएसआई ने न्यूज़ टुडे संवाददाता को बताया कि,पुलिस को यहाँ चल रहे अनैतिक धंधे की सूचना मिली थी। इस पर आदित्य होटल एंड रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्य की तस्दीक हुई है। उनके मुताबिक,सूचना के सत्यापन को लेकर जब यहां पुलिस पहुंची तो कमरों में अफरा-तफरी मच गई। यहां के उपलब्ध कमरो में पांच जोड़ी लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि छापामारी कार्यवाही के बाद होटल मालिक और मैनेजर दोनों फरार हो गए है । इन दोनों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img