दिल्ली /प्रयागराज: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का आज निधन हो गया। केशरीनाथ त्रिपाठी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। त्रिपाठी ने प्रयागराज स्थित अपने सरकारी आवास पर आज आखिरी सांस ली। आज शाम 4 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार गंगा के तट में किया जाएगा। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया। बताते है कि 8 दिसंबर के दिन बाथरूम में फिसलने के कारण उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से इलाज के 5 दिन बाद उन्हें छूटी दे दी गई लेकिन शनिवार की ही शाम फिर से उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
