नई दिल्ली / देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं | महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं | सितंबर महीने में हुए हाथरस गैंगरेप और हत्या मामले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई थी | जगह-जगह आन्दोलन के जरिये आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की जाने लगी | वही दिल्ली में रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली ऐसी एक और घटना सामने आई है | इस घटना में रोहिणी के एक अस्पताल की पार्किंग में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ |

पुलिस के मुताबिक अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड और अस्पताल के ही 2 एक्स बाउंसर ने इस घटना का अंजाम दिया है | यह घटना 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है | फिलहाल, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है |पुलिस ने इस मामले में 31 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज किया था | अब तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है | पुलिस के मुताबिक पीड़ित 30 साल की महिला अपनी किसी परिचित के साथ अस्पताल आई थी और मरीजों की देखभाल करने वालों के लिए बनाए गए शेल्टर होम में रुकी हुई थी |

ये भी पढ़े : एंबुलेंस नहीं मिली तो कचरे के ठेले में अस्पताल पहुंची प्रसूता, नवजात की मौत , स्वास्थ सेवाओं को लेकर देश में आज भी शर्मसार स्थिति
पुलिस के मुताबिक अस्पताल के 2 एक्स बाउंसर और एक सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को धमकाया और पूछा कि तुम यहां कैसे रुकी हो, और फिर वेरिफिकेशन के नाम पर अस्पताल की पार्किंग में एक सुनसान जगह उसे लेकर गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया | पुलिस के मुताबिक आरोपी 22 वर्षीय के मनीष, 24 वर्षीय के प्रवीण तिवारी और 33 वर्षीय कवर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है | बतादें राज्यों के मुकाबले राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है | यहां से महिलाओं और बच्चियों के साथ बर्बरता की घटना अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं |
