दिल्ली वेब डेस्क / शुक्रवार सुबह से आसमान में कुछ रहस्यमय घटनाएं होने वाली है | ये घटनाएं 5 जून की सुबह से लेकर इस हफ्ते के आखिरी तक जारी रहेगी | इस दौरान धरती के बगल से कई एस्टेरॉयड निकलने वाले हैं | विभिन्न आकार एस्टेरॉयड्स में कुछ छोटे तो कुछ बड़े , इतने बड़े कि स्टेडियम के आकार के भी हैं | अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी कर कहा है कि इनमें से 8 नीयर अर्थ ऑबजेक्ट्स धरती के करीब से 5 जून की सुबह से लेकर अगले एक हफ्ते तक निकलने वाले हैं |

नासा के सेंटर फॉर नीयर अर्थ ऑबजेक्टस स्टडीज के मुताबिक 5 जून की सुबह 4.44 बजे एस्टेरॉयड 2020केएन5 धरती के बेहद करीब से गुजरेगा | उसके मुताबिक इसका व्यास करीब 24 से 54 मीटर के बीच है | यह 12.66 किलोमीटर प्रति सेकेंड यानी 45,576 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा | उसने बताया कि यह धरती के बगल से करीब 61 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा |

नासा के मुताबिक सुबह से लेकर शाम और रात तक खगोलीय घटनाएं कई वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च में सहायक होगी | उसके मुताबिक इसी दिन 5 जून को शाम 5.41 बजे एस्टेरॉयड 2020 केए6 धरती से 44.13 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा | इसका व्यास करीब 28 मीटर है | यह भी धरती के बेहद नजदीक करीब 41,652 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से निकलेगा | तीसरा एस्टेरॉयड्स 6 जून को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8.50 बजे के आसपास एस्टेरॉयड 2002 एनएन4 धरती के बगल से गुजरेगा | इसकी धरती से दूरी होगी करीब 51 लाख किलोमीटर. यह धरती के बगल से 40,140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजरेगा | इस एस्टेरॉयड का व्यास 570 मीटर है | नासा के मुताबिक इसकी लम्बाई चौड़ाई पांच फुटबॉल मैदान के बराबर आंकी गई है |

6 जून को ही शाम 4.30 बजे के आसपास 2020 केओ1 नाम का चौथा एस्टेरॉयड भी धरती के करीब से गुजरने वाला है | यह धरती से 50.93 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा | इसकी गति 21,930 किलोमीटर प्रति घंटे होगी | इसका आकार बहुत बड़ा नहीं है | इसका व्यास यह 26 मीटर से लेकर 59 मीटर हो सकता है | पांचवा एस्टेरॉयड्स इसी दिन 6 जून को ही रात 11.08 बजे के करीब एस्टेरॉयड 2020केक्यू1 निकलेगा | इसका व्यास होगा 36 से 81 मीटर के बीच हो सकता है. यह धरती से 51.23 लाख किलोमीटर की दूरी से निकलने वाला है. इसकी गति 53,748 किलोमीटर प्रति घंटे होगी |

नासा ने बताया कि छटवा एस्टेरॉयड्स 6 जून को देर रात करीब पौने एक बजे धरती से करीब 14.31 लाख किलोमीटर दूर से एस्टेरॉयड 2020एलए गुजरेगा | इसका व्यास करीब 24 से 53 मीटर के बीच है | इसकी गति 55,584 किलोमीटर प्रति घंटे है | इसके बाद 7 जून को सातवा एस्टेरॉयड्सदोपहर 12.03 बजे धरती के बगल से एस्टेरॉयड 2020केए7 गुजरेगा | यह धरती से करीब 14.67 लाख किलोमीटर की दूरी से निकलेगा. इसका व्यास 23 से 51 मीटर के बीच होगा. इसकी गति 26,424 किलोमीटर प्रति घंटा है |

इसी दिन आखिरी और आंठवा एस्टेरॉयड्स 7 जून को ही दोपहर 12.45 बजे पृथ्वी के बगल से एस्टेरॉयड 2020 केके3 गुजरेगा. यह धरती से करीब 68.02 लाख किलोमीटर की दूरी से निकलेगा. इसका व्यास 22 मीटर से 49 मीटर के बीच हो सकता है | इसकी गति 42,876 किलोमीटर प्रतिघंटा है | यह भी बताया जा रहा है कि लंबे अरसे बाद लोग फूल मून का लुफ्त उठाएंगे | आमतौर पर चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का कुछ भाग छिप जाता है , या फिर कटा हुआ दिखाई देता है | लेकिन इस बार लोग खुली आँखों से फूल मून का दीदार कर सकेंगे |