
Sarla Maheshwari Passes Away : भारतीय टेलीविजन जगत के लिए एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। दूरदर्शन की मशहूर, जानी मानी और सम्मानित आवाज सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी मिलती ही पूरे मीडिया जगत और उनके फैंस में शोक की लहर छा गई। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन नेशनल द्वारा दी गई है।
DD न्यूज के ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी साझा की गई है। इस पोस्ट में लिखा गया, “दूरदर्शन परिवार की ओर से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।” इस पोस्ट के बाद से न्यूज और दूरदर्शन जगत में शौक की लहर है और लोग उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।





