सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग ‘पजामा कुर्ता’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आई, लोगों को खूब पसंद आ रहा Video

0
7

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है | पूर्व ‘बिग बॉस कंटेस्टेंट’ सपना चौधरी के डांस वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आते हैं | इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है | इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाने ‘पजामा कुर्ता’ पर धांसू डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं | सपना के इस डांस परफॉर्मेंस के वीडियो को यूट्यूब पर 1 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं | कमेंट कर फैन्स डांसिंग क्वीन के जबरदस्त डांस की तारीफ कर रहे हैं |

सपना वीडियो में नीले रंग का सूट सलवार पहने नजर आ रही हैं | इस डांस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है | इस सुपरहिट सॉन्ग को रुचिका जांगिड़ ने गाया है | गाने के बोल नवीन विशु ने लिखे हैं | सपना के इस डांस परफॉर्मेंस को बड़ी संख्या में लोग देखते और एंजॉय करते नजर आ रहे हैं | सपना ने अपने देसी डांसिंग स्टाइल से स्टेज पर धमाल मचा दिया है |

ये भी पढ़े : नए लुक में डांसर सपना चौधरी, “तालिबान” छा गया ये गाना, देखें वीडियो

सपना चौधरी का हरियाणवी गाना ‘तालिबान’ हाल ही में रिलीज हुआ है | जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है | इस गाने में सपना टीचर का किरदार अदा करती नजर आ रही हैं |