नई दिल्ली| राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 10 आम नागरिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। वहीँ यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिक मारने की बात कही है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने इस बीच रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का एलान किया। इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को कैसे रोका जाए, इसे लेकर यूरोपीय संघ के उच्चायुक्त ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की।