सुशांत की मौत को लेकर संदेह के दायरे में आई रिया चक्रवर्ती मुंबई डीसीपी के संपर्क में थी, कॉल रेकॉर्ड में डीसीपी का नंबर आया सामने, रिया के मुंबई पुलिस कनेक्शन से कई राज का होगा पर्दाफाश

0
2

मुंबई वेब डेस्क / सुशांत सिंह की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार मुंबई पुलिस और फिल्म निर्माता महेश भट्ठ के संपर्क में थी | इसके अलावा कई संदेहियों और प्रभावशील लोगों के कॉल रिकॉर्ड्स उसके सीडीआर में सामने आये है | रिया चक्रवर्ती का कॉल रेकॉर्ड डीटेल्स इस केस में सबूत को तौर पर काफी अहम साबित हो सकता हैं। इस सीडीआर डाटा के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि रिया चक्रवर्ती मुंबई पुलिस के सीनियर अधिकारी के टच में थीं। सीडीआर में उस पुलिस अधिकारी का नाम भी सामने आया है जिनसे रिया की बात हुई थी।

उधर शुक्रवार को ED ने रिया से घंटों पूछताछ की लेकिन उसने जाँच में कोई सहयोग नहीं किया | ED ने उससे पिछले 5 साल का आईटी रिटन माँगा है | रिया ने वर्ष 2018 -19 में अपनी सालाना इनकम 14 लाख बताई है | लेकिन वो इस आमदनी का 6 गुने से ज्यादा रकम खर्च कर रही थी | यही नहीं रिया का पूरा परिवार सुशांत सिंह की कमाई पर ना केवल ऐश कर रहा था बल्कि उसे अपने कब्जे में ले रहा था | जानकारी के मुताबिक सिर्फ रिया ही नहीं बल्कि उसके सभी साथी सुशांत को दवा का ओवर डोज देकर लूटने में लगे थे |

इन तथ्यों के अलावा यह गंभीर मामला सामने आया कि मुंबई पुलिस किसी न किसी प्रभावशील व्यक्ति को बचाने में जुटी थी | वर्ना वो दिशा -सुशांत की मौत पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं करती | हालाँकि इससे पहले ही बिहार पुलिस में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि रिया को मुंबई पुलिस में से किसी की मदद मिल रही है। अब रिया के कॉल डीटेल्स से दूध का दूध और पानी का पानी होता नजर आ रहा है।

सीडीआर डीटेल्स में यह जानकारी सामने आई है कि रिया ने बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से सम्पर्क में थीं। इस डीटेल्स में जो जानकारियां हाथ लगी हैं उनमें बताया गया है कि रिया और मुंबई पुलिस के इस अधिकारी के बीच चार कॉल्स और 1 SMS किए गए | इस कॉल डीटेल्स में और भी कई जानकारियां हाथ लगी हैं, जिससे स्पष्ट है कि रिया ने सुशांत से कहीं ज्यादा कॉल्स उनकी एक्स मैनेजर श्रुति मोदी (जो कि सुशांत की पूर्व बिजनस मैनेजर भी रही हैं) और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को किए। श्रुति और सैमुअल के नाम भी एफआईआर में दर्ज हैं, जिसे सुशांत के पिता केके सिंह और सीबीआई ने दायर किया है।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिया और सुशांत की बातचीत केवल 147 बार ही हुई है और 808 कॉल श्रुति के साथ और 289 सैमुअल के साथ हैं। इनके अलावा रिया दो टॉप साइकायट्रिस्ट के सम्पर्क में थीं। रिया के कॉल रेकॉर्ड्स में महेश भट्ट का भी नाम आया है। रिया के कॉल रेकॉर्ड से पता चलता है कि केवल 31 आउटगोइंड कॉल सुशांत को किए गए थे, जबकि 135 इनकमिंग कॉल थे। रिया के कॉल रेकॉर्ड इस बात को लेकर सबूत के तौर पर इस्तेमाल हो सकते कि सुशांत और उनके बीच सबकुछ सही नहीं था और वो लगातार उसे मौत के मुँह में ढकेल रही थी |

ये भी पढ़े : सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग “पजामा कुर्ता” पर जबरदस्त डांस करती नजर आई, लोगों को खूब पसंद आ रहा Video

अब दिशा सालियान की मौत की गुत्थी भी उलझी नजर आ रही है | इस मामले में कहा जा रहा है कि मौत से पहले उसके साथ रेप हुआ था | यही नहीं रेप के बाद उसने अपनी आपबीती सुशांत को बताई थी | यह भी चर्चा है कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे चौदहवी मंजिल से नीचे फेंका गया | दोनों की मौत को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्री पुत्र आदित्य ठाकरे पर उंगलियां उठ रही है | हालाँकि आदित्य ठाकरे ने उन पर लग रहे आरोपों को घिनौनी राजनीति करार दिया है |