Saturday, September 21, 2024
HomeEntertainmentरिया चक्रवर्ती को लगा बड़ा झटका, रिया की जमानत अर्जी रद्द,...

रिया चक्रवर्ती को लगा बड़ा झटका, रिया की जमानत अर्जी रद्द, 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ी

मुंबई / सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर संदेही रिया चक्रवर्ती को अदालत से बड़ा झटका लगा है | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग एंगल में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी खारिज कर दी है | रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को अब 6 अक्टूबर तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और शौविक को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था | 

दरअसल रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था | पहले रिया ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर रही थीं लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में रिया के भाई शोविक ने ये बात कुबूल की कि रिया की गौरव के साथ चैट सही है और वह खुद सुशांत के लिए ड्रग अरेंज कराते थे जिसके पैसे उनकी बहन रिया चक्रवर्ती दिया करती थीं | फ़िलहाल रिया को 6 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा | 

ये भी पढ़े : पति- पत्नी और वो…प्रेमी के साथ भागी शादी- शुदा महिला ढाई दशक बाद वापस लौटी पति के पास, आखिर ऐसा क्या कि उसे अचानक वापस लौटने की आन पड़ी नौबत…..

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img