Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhबैंक से लौट रहे माँ- बेटे की कार नदी में गिरी, बेटा...

बैंक से लौट रहे माँ- बेटे की कार नदी में गिरी, बेटा तैरकर निकाल गया, मां की डूबने से मौत

रिपोर्टर – रघुनंदन पंडा 

दुर्ग / स्टेयरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर दुर्ग-कोटनी-नगपुरा मार्ग स्थित एनिकट में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक बोरई निवासी तेजप्रकाश साहू 25 वर्ष जैसे तैसे बच गया, लेकिन नगपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य संयोजिका उनकी मां झामबती साहू 58 की मौत हो गई। शिवनाथ नदी में जिस स्थान पर कार गिरी थी वहां 10 फीट पानी है। मामले में पुलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। कार सवार मां बेटे दुर्ग से गृह ग्रामबोरई लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर लगभग 1 बजे की है। जैसे ही कार एनिकट के ढलान में पहुंची स्टेरिंग फेल हो गया। कारअनियंत्रित होकर सीधे शिवनाथ नदी में समा गई। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक तेज प्रकाश साहू नदी में कार के गिरते ही दरवाजे का कांच खोलाऔर जैसे तैसे नदी से बाहर निकला।लेकिन उसकी मां बाहर नहीं निकल पाई।

https://youtu.be/MJ-8s95-dqY

कार को नदी में गिरते देख ग्रामीण ने तत्काल गांव के मछुवारों की मदद से कार सवार नगपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्वास्थ्य सहायक झामबती साहू को निकालने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि झामबती को जब निकाला गया तो उसकी सांसे थम चुकी थी। जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

झामबती साहू के पति शंकरसाहू आईटीआई से सेवानिवृत्त हुएहैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले ही डॉक्टरों नेउसे कैंसर पीडि़त बताया था। पति की बीमारी सुनकरवह परेशान रहने लगी थी। परिवार के सदस्यों काकहना है कि ईलाजके लिए झामबती व उसका बेटापैसा निकालने दुर्ग के एक बैंकआए थे। पैसा निकालकर घर लौट रहेथे।

ये भी पढ़े : भारत में अब हिका तूफान का खतरा, ‘अम्फान’ का कहर अभी ख़त्म हुआ ही नहीं की फिर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है हिका, अलर्ट जारी

इसी बीच हादसा हुआ। मृतक स्वास्थ्य संयोजिका पिछले कुछ दिनों से बीमार थी।उसे सरवाइकल की समस्या थी।इसलिए उसे ड्यूटी तेजप्रकाश साहू छोडऩे जाता और वापस लेनेआता था। जैसे ही स्वास्थ्य संयोजिकाकी मौत की सूचना स्वास्थ्यविभाग के कर्मचारियों कोमिली वे समूह में मारच्यूरी पहुंचे थे।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img