Thursday, September 19, 2024
HomeChhatttisgarhCG CRIME NEWS : कांकेर में अवैध संबंध बनाने से किया इंकार...

CG CRIME NEWS : कांकेर में अवैध संबंध बनाने से किया इंकार तो सरफिरे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़े पूरी खबर

कांकेर। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हत्या का एक मामला सामने आ रहा है, जहां एक युवक ने एक महिला की हत्या कर दी. उसने महिला को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। लेकिन महिला नहीं मानी। इसी वजह से युवक का पहले तो उससे विवाद हुआ। इसके बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना से पहले दोनों ने साथ में शराब पी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

12 जनवरी को ठेलकाबोड पहाड़ी में महिला की लाश मिली थी। चूंकि लाश 4 से 5 दिन पुरानी थी। इसलिए उसकी पहचान करने में पुलिस को पहले दिक्कत का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने काफी पड़ताल की थी। तब पुलिस को पता चला था कि महिला का नाम नीरा मंडावी (40) है। वो कोड़ेजुंगा की रहने वाली थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इसलिए वह घर का खर्चा चलाने के लिए घरों में काम किया करती थी।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के लिए पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की थी। मगर शुरुआत में कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार कई और लोगों से भी पूछताछ की, तब पता चला कि महिला को आखिरी बार 7 जनवरी के दिन निरंजन सेठिया (37) के साथ देखा गया था।

साथ में ही पीते थे शराब
इसके बाद पुलिस ने निरंजन को हिरासत में लिया, मगर वह पुलिस को गुमराह करने लगा। फिर पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि नीरा पिछले एक महीने से मेरे घर आया करती थी। घर में ही बैठकर हम साथ में शराब पिया करते थे।

संबंध बनाने से मन करने पर कर दी हत्या
आरोपी ने बताया कि 7 जनवरी की शाम को भी हमने साथ मे शराब पी। शराब पीने के बाद हम दोनों कोड़ेजुंगा जा रहे थे। इसी बीच जब हम ठेलकाबेड़ पहाड़ी पहुंचे, तब मैंने उसे शारीरिक संबंध बनाने कहा था। मगर वह मना करने लगी। कहने लगी कि मैं किसी गैर मर्द के साथ संबंध नहीं बना सकती। मैंने उसे काफी समझाया, पर वह राजी नहीं हुई।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img