Friday, September 20, 2024
HomeCrimeचूहे की हत्या,आरोपी युवक गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला?

चूहे की हत्या,आरोपी युवक गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला?

बदायूं : अभी तक इंसानो की हत्या के आरोप में किसी को जेल की हवा खाते देखा है। लेकिन अब जीव -जंतुओं पर अत्याचार करने पर भी सजा हो सकती है। दरअसल नए कानूनों में जानवरों पर अत्याचार को लेकर कानून काफी सख्त है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में चूहे की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूहे से परेशान इस शख्स ने उसे पिंजरे में कैद किया। उसने चूहे को कैद करने के बाद कई यातनाएं दी। फिर उसकी पूंछ में डोरी बांध कर उसके दूसरे हिस्से में एक बड़ा पत्थर बांध दिया। तड़प रहे चूहे को फिर उसने नाले में फेंक दिया। 

चूहे को मौत के घाट उतारे जाने की इस करतूत को पशु प्रेमी व पीएफ के कार्यकर्ताओ ने संज्ञान में लिया। बताया जाता है कि विकेंद्र शर्मा नामक पशु प्रेमी ने चूहे को नाले से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। घटना में चूहे की मौत हो गई थी। पशु प्रेमी विकेन्द्र ने सदर कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला कल्याण नगर में चूहे की हत्या को लेकर लोग हैरत में है। यहाँ रहने वाले विकेंद्र ने गांधी ग्राउंड चौराहे के पास तड़पते हुए चूहे को देखा था। उन्होंने पनवड़िया मोहल्ला में रहने वाले एक शख्स को चूहे की पूंछ में डोरी बांधकर उसे नाले में फेंकते हुए भी देखा था। उसने नाले में कूदकर चूहे को बाहर निकाला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही चूहे की मौत हो गई। बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक चूहों की वजह से परेशान था। उसके घर में चूहे बहुत नुकसान कर रहे थे। 

विकेन्द्र ने मनोज नामक युवक की सदर कोतवाली में पशु क्रूरता एक्ट की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चूहे के शव को सील किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत चूहे का शव पोस्टमार्टम के लिए बदायूं पशु चिकित्सालय भेजा गया। यहाँ स्टाफ और संसाधनों की कमी का हवाला देकर चूहे के पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई रिफर किया गया। पुलिस अब चूहे की लाश को बरेली ले जाने की तैयारी कर रही है। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img