Friday, September 20, 2024
HomeCrimeअपने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, मेडिकल जाँच में जुटी...

अपने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, मेडिकल जाँच में जुटी पुलिस

राजस्थान चूरू में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म की धिनौनी घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस की शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी दी है।

जानकारी के अनुसार चुरू जिले के दूधवाखारा थाना इलाके के एक गांव का मामला है। पीड़िता के मुताबिक जब पति खेत गया था तब आरोपी जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जेठ ने पीड़िता के दूधमुंहे बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया।

महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया है। पुलिस ने बताया कि 5 फरवरी की रात की घटना है। इस दौरान महिला अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ अकेली थी। इस दौरान दीवार फांदकर अंदर घुसे जेठ ने बच्ची का गला घोटकर जान मरने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। फिलहाल केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img