रायपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बल्हारशाह-ठाकुरनगर (कोलकाता) के मध्य एक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। गाड़ी संख्या 01029 बल्हारशाह-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन 27 मार्च को और गाड़ी संख्या 01030 ठाकुरनगर-बल्हारशाह स्पेशल ट्रेन 30 मार्च को चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन एक फेरे के लिए चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 01029 बल्हारशाह-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन रविवार को बल्हारशाह से 21.30 बजे रवाना होकर चंद्रपुर 21.40 बजे, नागपुर 00.40 बजे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया स्टेशन में अगले दिन आगमन 2.43 बजे प्रस्थान 02.45 बजे, दुर्ग स्टेशन में आगमन 05.15 बजे प्रस्थान 05.20 बजे, रायपुर स्टेशन में आगमन 05.55 बजे प्रस्थान 06.05 बजे रावना होकर महासमुंद, बगबहरा, काम्ब्रगानवी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम जंक्शन, ब्रह्मपुर, छत्रपुर, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर जंक्शन, कोलकाता एवं ठाकुरनगर स्टेशन में आगमन 11.20 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01030 ठाकुरनगर-बल्हारशाह स्पेशल ट्रेन 30 मार्च को ठाकुरनगर (कोलकाता) से 13.30 बजे रवाना होगी। कोलकाता, खड़गपुर जंक्शन, कटक, भुवनेश्वर, छत्रपुर, ब्रह्मपुर, विजयनगरम जंक्शन, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, मुनिगुडा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बगबहरा, काम्ब्रगानवी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, महासमुंद होकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले रायपुर 15.55 बजे , दुर्ग 16.55 बजे, गोंदिया 19.15 बजे, नागपुर 22.10 बजे एवं 3.00 बजे बल्हारशाह पहुंचेगी। स्पेशल गाड़ी में 2 एसएलआर डी, 2 सामान्य, 11 स्लीपर सहित केल 15 कोच उपलब्ध रहेंगे।