प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ने के संकेत,कांग्रेस पार्टी कर रही है मंथन…

0
8

लखनऊ:- कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गम्भीरता से पार्टी रणनीति पर काम कर रही है. पांच राज्यों में चल रहे चुनावी मौसम में उत्तर प्रदेश को मुख्य केंद्र बनाकर वो चुनावी समर का प्रतिनिधित्व कर रही है. कांग्रेस का एक मुख्य चुनावी स्लोगन है ‘लडकी हूँ लड़ सकती हूँ’. हालांकि इस कैम्पेन की पोस्टर गर्ल डाक्टर प्रियंका मौर्य ने पार्टी से बगावत कर ली है.

चुनाव सम्बन्धित जानकारी में प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं. इस सम्बन्ध में कांग्रेस महासचिव का कहना है कि संगठन के लिए चुनाव लड़ना ज़रूरी है.जल्द ही फैसला हो जाएगा,पार्टी में मंथन चल रहा है। अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस बार सभी 403 सीटों पर दांव लगाया है. चुनाव के बाद गठबंधन के मामले में कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि,पार्टी अपने अजेंडे की शर्त पर ऐसा कर सकती है।