Saturday, September 21, 2024
HomeNationalबुरी खबर : कोरोना से स्पेन की राजकुमारी की मौत, कनाडाई पीएम...

बुरी खबर : कोरोना से स्पेन की राजकुमारी की मौत, कनाडाई पीएम की पत्नी ठीक हुईं , ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्वारंटाइन , जानिए देश-दुनिया में कोरोना ने किस तरह से किया लोगों का हाल बेहाल , जिंदगी मौत न बन जाए यारों , इसलिए अब भी संभल जाओ यारों , करो लॉक डाउन का पालन  

दिल्ली वेब डेस्क / वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस वायरस से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो चुकी है। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारी से अब ठीक हो गई हैं। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक 6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं इससे अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में मृतकों की संख्या 2000 और इटली में 10,000 से अधिक हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में 65 हजार नए मामले सामने आए।कोरोना वायरस के कहर का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके इटली में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। वहां इस जानलेवा महामारी का इलाज कर रहे डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। अभी तक इटली में कुल 51 डॉक्टरों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। 

कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई। दुनियाभर में कोरोना से किसी रॉयल परिवार में होने वाली यह पहली मौत है। मारिया 86 साल की थीं। मारिया स्पेन के राजा फेलिम-6 की चचेरी बहन थीं। मारिया के भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। चीन में शनिवार को 45 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक स्थानीय संक्रमण के प्रसार के मामले भी शामिल हैं। कोरोना से चीन में मरने वालों की संख्या 3300 हो गई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उन्होंने डाक्टरों की सलाह के अनुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट में खुद को पृथक कर लिया है। 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी ने शनिवार को कहा कि वह नए कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारी से अब ठीक हो गई हूं।उन्होंने कहा कि मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर दिए क बयान में कहा कि मैंने अपने डॉक्टर और ओटावा पब्लिक हेल्थ से इस बारे में क्लीयरेंस प्राप्त कर लिया है।

उधर पाकिस्तान में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, नए मामलों के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 1500 हो गई।अमेरिका की स्थिति गंभीर होती जा रही है, वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो चुकी है। वहीं यहां पर संक्रमितों की संख्या 122273 हो गई है। दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 30 हजार के ऊपर चली गई है, इसमें दो तिहाई जानें यूरोप में गई हैं। फ्रांस में 319 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 2314 हुई।उधर, स्पेन में भी पिछले 48 घंटे में रिकॉर्ड 1506 मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 5600 से ज्यादा हो गया है। ईरान में भी इस वायरस का कहर जारी है। वहां मौत के 139 नए मामले दर्ज किए गए हैं और अब कुल मरने वाले 2500 से ज्यादा हो गए हैं।

इटली मेें मरने वाले सभी डॉक्टर कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे थे और हाल ही में पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इटली में डॉक्टरों की यूनियन के अध्यक्ष फिलिपो अनेल्ली ने हाल ही में इसी खतरे को देखते हुए डॉक्टरों के लिए और ज्यादा सुरक्षा उपकरण मांगे हैं। शनिवार को इटली में 889 लोगों की मौत के साथ तादाद 10 हजार पार हो गई है। देश में 86,498 संक्रमित हैं, जबकि 10,950 ही ठीक हुए। उधर, स्पेन में 48 घंटे के दौरान 1506 लोगों की मौत की पुष्टि की। अब स्पेन में मृतक 5812 हो गए।ईरान में भी शनिवार को 139 नई मौत के साथ मरने वालों की संख्या 2517 हो गई। देश में पीड़ितों की संख्या 35,408 मरीज हो गए हैं, जिनमें से 3,206 गंभीर हैं।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img