Friday, September 20, 2024
HomeStates NewsBiharपुलिस ने निधि के हत्यारे को मारी गोली,पैर में गोली लगने से...

पुलिस ने निधि के हत्यारे को मारी गोली,पैर में गोली लगने से बच गई जान,अब पुलिस के शिकंजे में सुफियान,श्रद्धा के बाद निधि के क़ातिल की दास्तान,चर्चा में CM योगी फार्मूला

लखनऊ : लखनऊ के निधि गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुफियान मरते -मरते बच गया। उसके पैर में गोली लगी है। कई दिनों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी सूफियान की तलाश में पुलिस जोर -शोर से जुटी हुई थी। बताया गया कि CM योगी फार्मूले के तहत लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर को अंजाम दिया था। लेकिन मौत का पीछा कर रही सरकारी गोली उसके पैर में जा लगी। सुफियान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि सुफियान ने एक तरफ़ा प्यार में 19 वर्षीय निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से फेक दिया था। उसकी मौत के बाद से वो फरार चल रहा था। 

लखनऊ के निधि गुप्ता हत्याकांड से लोग सहमे हुए है। सुफियान की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये गए थे। लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लगा। आज एक एन्काउंटर के दौरान आरोपी सुफियान के पैर में गोली लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के दुबग्गा इलाके में सूफियान के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया है। आरोपी सूफियान पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। यह घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र के बसंत कुंज योजना सेक्टर एच की है। 

लखनऊ में एकतरफा प्यार में उसने निधि की बड़ी बेरहमी से हत्या की थी। पीड़ित परिजनों ने सूफियान पर निधि को छत से फेंकने का आरोप लगाया था। दरअसल, 19 वर्षीय निधि सामान्यता चौथी मंजिल में चहल कदमी कर रही थी। यहाँ सुफियान अचानक आ धमका। उसने कुछ देर तक निधि से नोक -झोक की। फिर अचानक उसे नीचे फेंक दिया।  पीड़ित परिजन यह भी आरोप लगा रहे है कि वो उसे प्रेम -जाल में फांसने की कोशिश में था। परिजनों द्वारा समझने बुझाने से निधि के कदम थम गए थे। 

निधि का सतर्क होना उसे इतना खला की उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। जमीन पर गिरने से बुरी तरह से जख्मी निधि की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि इस मामले में लव जिहाद एंगल भी सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. मुकदमा दर्ज होते ही सुफियान फरार हो गया था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

न्यूज़ टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक उसकी खोजबीन में जुटी पुलिस टीम को लगातार उसकी सुचना मिल रही थी। फोन की आखिरी लोकेशन से उसका पता चलते ही पुलिस दुबग्गा इलाके पहुंच गई। लोकेशन पर पुलिस को देखते ही  सूफियान ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वो उसके चंगुल से भाग निकला। आखिरकर मुठभेड़ में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मार दी।  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img