छत्तीसगढ़ के पखांजूर में पुलिस नक्सली मुठभेड़, दो एएसआई शहीद, तीन जवान घायल, पुलिस का दावा कई माओवादियों मारे गए

0
7

पखांजूर / छत्तीसगढ़ में पखांजूर के भामरागढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो एएसआई शहीद हो गए हैं। वहीं तीन जवान घायल हो गए हैं। एनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद हुए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली लाया जा रहा है।

ये भी पढ़े : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रविवार सुबह पुलिस पार्टी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के भामरागढ़ में रूटीन सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया है। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग चली है। पुलिस ने कई नक्सलियों के भी मारे जाने का दावा किया है। घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के बंदूक जब्त किए गए हैं।