मुर्गे के हत्यारे को खोज रही पुलिस, आधा दर्जन आरोप‍ियों के ख‍िलाफ FIR दर्ज

0
23

ब‍िहार की कैमूर अजीबोगरीब मामला सामने आया है , मुर्गे की हुई हत्या को लेकर 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है | पुलिस ने FIR दर्ज कर मुर्गे का पोस्टमार्टम भी कराया और मामले की छानबीन में भी जुट गई है | पुलिस हत्या होने पर जितनी तत्परता नहीं दिखाती है, उतना मुर्गे की हत्या को लेकर उत्सुक है |

यह मामला कैमूर जिले के दुर्गावती थाना का है | बताया जाता है कि कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का है जहां एक महिला मुर्गा फार्म खोले हुई थी | पड़ोसी ने महिला का मुर्गा चुराया और जब उसे लगा कि महिला ने देख लिया तो उसे मार डाला | महिला कमला देवी और पुत्र इंदल कुमार जब मुर्गे की हत्या को लेकर पड़ोसी के यहां गए तो मामला मारपीट तक आ गया | जिसमें कमला देवी और पुत्र इंदल कुमार घायल हो गए | महिला ने अपने सात पड़ोसियों के खिलाफ दुर्गावती थाने में नामजद FIR दर्ज कराई है | पुलिस ने मुर्गे को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेज दिया और 7 लोगों के नाम FIR दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी | पीड़ित के परिजनों ने बताया कुछ लोग शराब के नशे में थे और मुर्गा चुराकर लेकर जा रहे थे | जब लोगों ने देखा तो मुर्गे की गर्दन दबाकर मार डाला |