Saturday, September 21, 2024
HomeCrimeमसाज पार्लर पर पुलिस की रेड में आपत्तिजनक हालत में मिले कई...

मसाज पार्लर पर पुलिस की रेड में आपत्तिजनक हालत में मिले कई रसूखदार, संभ्रांत परिवारों के लड़के लड़कियों के चाल- चलन की पुलिस ने खोली पोल, गेस्ट हाउस में अय्याशी और जिस्मफरोशी का हुआ पर्दाफाश

जालंधर / एक गेस्ट हॉउस में आए दिन महफ़िल सजती थी | यहां इलाके के रसूखदार लोगों का आना जाना लगा रहता था | देर रात तक शोरगुल और नशे की महफ़िल से परेशान पड़ोसियों की शिकयतों को अक्सर कुछ पुलिस कर्मी टाल दिया करते थे | लेकिन इस बार पड़ोसियों ने पुलिस के बड़े अधिकारीयों को आपबीती सुनाई | इसके बाद पठानकोट रोड के संधू प्लाजा नाम के गेस्ट हाउस में पुलिस ने अचानक से दबिश देकर कई जोड़ों को पकड़ लिया | खबर की मानें तो ज्यादातर जोड़े आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस से बचने के लिए लड़के लड़कियां एक दूसरे को पति-पत्नी बता रहे थे | लेकिन जल्द ही उनकी हकीकत सामने आ गई | यहां जिस्मफरोशी के लिए लड़के-लड़कियों का तांता लगा रहता था |

दरअसल पुलिस को पता चला था कि गेस्ट हाउस में मसाज पार्लर की आड में जिस्म फरोशी का धंधा चलाया जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने तहकीकात की और फिर छापा मारने की योजना बनाई। इस छापेमारी के बाद मचे हड़कंप से रसूखदारों के बीच खलबली मची है | उन्हें अपनी भी पोल खुलती नजर आ रही है | मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस पर चौतरफा दबाव भी बताया जा रहा है | हालांकि पकड़े गए जोड़ों को लेकर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

बताया जाता है कि छापेमारी में कुछ नाबालिग लड़कियां भी पकड़ी गई है | ACP नॉर्थ सुखजिंदर सिंह की अगुवाई में की गई इस रेड में कई युवक-यवुतियां ऐसे हैं जो रसूखदार परिवारों से ताल्लुक रखते हैं | बताया जा रहा है कि इसलिए पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है। न्यूज़ टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक इस रेड में कुल 15 जोडों के पकड़े जाने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़े : अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाने की योजना, त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव के बयान के बाद राजनैतिक हलकों में हलचल, बीजेपी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई सामने

सीसीटीवी कैमरों की जांच में कुछ ऐसे चेहरे भी सामने आये है , जिनका सरकार के मंत्रियों से करीबी नाता है | पुलिस पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर शहर के कौन- कौन से और रसूखदार यहां मसाज करवाने आते थे | लेकिन मसाज पार्लर की आड़ में करवाए जा रहे जिस्मफरोशी के इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस ने आखिर क्यों मुकदमा दर्ज नहीं किया , चर्चा में है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img