Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhशातिर चोर और उसके दो साथी चढ़े पुलिस के हत्थे , ढाई साल में 17...

शातिर चोर और उसके दो साथी चढ़े पुलिस के हत्थे , ढाई साल में 17 चोरियों की घटना को दिया अंजाम , सोने-चांदी के गहनों सहित 10 लाख रुपए से ज्यादा का सामान पुलिस ने किया बरामद , देखे वीडियों 

रिपोर्टर – रघुनंदन पंडा 

दुर्ग / छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर चोर सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से सोने-चांदी के गहनों और नगदी सहित 10 लाख रुपए से ज्यादा का सामान बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी करीब ढाई साल से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरियां कर रहा था। इस दौरान उसने 17 चोरियां करने की बात कबूल की है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। दुर्ग SP प्रशांत ठाकुर ने इसकी जानकारी दी।

पकड़ा गया आरोपी बलौदाबाजार के तिल्दा निवासी जीतू चेलक हिस्ट्रीशीटर है। वह साल 2018 से ही घासीदास नगर में रह रहा था। उसने अप्रैल 2018 से 2021 के बीच चोरियां की। शातिर चोर जीतू सुने घरों में सुहाग की निशानियों को ही चुराता है। मंगल सूत्र कान की बाली पैर की पाजेब यही सामान चोरी करता था। चोरी की शिकायतों के बाद पतासाजी के दौरान जीतू चेलक के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। 

मुखबिर की सूचना के आधार पर जीतू चेलक को घासीदास नगर क्षेत्र में घूमते हुए हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर 17 चोरियां कबूल की है |  पुलिस ने उसके दो साथी मंतराम डहरे और धीरज जयसवाल को भी पकड़ा है। यह दोनों चोरी में जीतू के हिस्सेदार थे और चोरी के गहने बिकवाने में सहयोग करते थे। आरोपियों से 2.7 किलो चांदी, 164 ग्राम सोने के गहने, 9700 रुपए सहित 10 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img