Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhबिग ब्रेकिंग : शासकीय मदिरा दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने...

बिग ब्रेकिंग : शासकीय मदिरा दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा ,देखे वीडियो

रिपोर्टर – मनोज सिंह चंदेल 


छुईखदान | छुईखदान के शासकीय मदिरा दुकान में 10 फरवरी को हुए चोरी में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अज्ञात चोरो ने लॉकर तोड़कर 24 लाख 31 हजार 750 रुपये निकाल लिया था। जिसकी रिपोर्ट गद्दीदार ने छुईखदान थाने में किया था। मामले दर्ज होने के बाद राजनांदगाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएस ध्रुव के निर्देशानुसार चोरों की खोजबीन शुरू की गई थी। जिसमे पुलिस को सफलता मिलने की जानकारी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छुईखदान पुलिस ने शासकीय मदिरा दुकान से चोरी में चार अपराधियों को धर दबोचा है। साथ ही पकड़े गए चारों आरोपियों से 22 लाख से अधिक की राशि जप्त भी की गई है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस शाम को इस मामले का पूरा खुलासा करेगी।  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img