
दिल्ली : नेपाल में भारत समर्थक लहर एक बार फिर उफान पर है,कम्युनिस्ट नेताओं के पैर उखड़ने के नेपाल की आम आवाम भी भारत को नई अपेक्षाओं के रूप में देख रही है| इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ को शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ने आज शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। यह के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने लगभग लगभग छह महीने बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है। ओली सरकार को “Genz” की एक युवा पीढ़ी के विरोध प्रदर्शन में सत्ता से उखाड़ दिया था। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। उन्होंने ने लिखा,कि आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।बालन का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है|

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा (35 वर्षीय) प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। वह देश में यह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता हैं। बालन मधेश क्षेत्र से शीर्ष कार्यकारी पद संभालने वाले पहले व्यक्ति भी हैं। उनका शपथ ग्रहण नेपाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। फ़िलहाल,नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश के सरहदी इलाकों में बालेन शाह के सत्ता संभालने की चर्चा लोगों की जुबान पर है| इन इलाकों के लोगों की नेपाल आवाजाही आम है,इसी तर्ज़ पर नेपाल के लोग भी भारतीय गांव-कस्बों में बेफिक्री के साथ आवजाही करते है |


