
भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया पर एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के ऐसे पहले नेता बन गए हैं, जिनके यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।वैश्विक नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी काफी आगे नजर आते हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति Jair Bolsonaro हैं, लेकिन उनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के मुकाबले लगभग एक-चौथाई ही बताए जा रहे हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की तुलना में भी प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर करीब सात गुना अधिक हैं।

देश के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल प्रभाव साफ दिखाई देता है। यूट्यूब पर उनके सब्सक्राइबर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi से लगभग तीन गुना ज्यादा बताए जा रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों के आधिकारिक चैनलों से भी कई गुना अधिक हैं।यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। इंस्टाग्राम पर भी वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर Donald Trump करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अन्य वैश्विक नेताओं में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto के लगभग 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdoğan के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei के करीब 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। भारत में इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath हैं, जिनके करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद राहुल गांधी का स्थान आता है।सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती यह लोकप्रियता प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल पहुंच और प्रभाव को दर्शाती है, जो उन्हें वैश्विक नेताओं में अलग पहचान दिला रही है।






